By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP UCC Awareness Campaign : यूसीसी पर जनता की राय से बनेगी नीति, सीएम मोहन यादव बोले- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी दें सुझाव
मध्य प्रदेश

MP UCC Awareness Campaign : यूसीसी पर जनता की राय से बनेगी नीति, सीएम मोहन यादव बोले- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी दें सुझाव

Abhishek Singh
Last updated: June 13, 2026 7:56 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

MP UCC Awareness Campaign : समान नागरिक संहिता पर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

MP UCC Awareness Campaign : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में इस विषय पर बनने वाली नीति जनता के सुझावों और विचारों के आधार पर तैयार की जाएगी। उन्होंने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उनके सुझाव प्राप्त किए जाएं, ताकि व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी नीति का निर्माण हो सके।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए जिला स्तर से लेकर गांवों तक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Contents
MP UCC Awareness Campaign : समान नागरिक संहिता पर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोरMP UCC Awareness Campaign : गांव-शहर हर स्तर पर हो चर्चाMP UCC Awareness Campaign : स्कूल-कॉलेजों और संस्थाओं में आयोजित होंगे संवादMP UCC Awareness Campaign : 22 जून तक आमंत्रित किए गए हैं सुझावMP UCC Awareness Campaign : वेबसाइट पर सुझाव देना बेहद आसानMP UCC Awareness Campaign : महिला समूहों और सामाजिक संगठनों की भूमिका अहमMP UCC Awareness Campaign : विवाह, उत्तराधिकार और पारिवारिक कानूनों पर हो रहा अध्ययनMP UCC Awareness Campaign : बेहतर नीति निर्माण के लिए जरूरी है जनता की भागीदारी
MP UCC Awareness Campaign

MP UCC Awareness Campaign : गांव-शहर हर स्तर पर हो चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित न रहते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को इस विषय पर अपनी राय रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर यूसीसी पर चर्चा कराई जा सकती है।उन्होंने कहा कि रोजगार सहायक, पंचायत सचिव और अन्य स्थानीय कर्मचारी लोगों को इस विषय की जानकारी दें तथा सुझाव भेजने की प्रक्रिया से अवगत कराएं।

MP UCC Awareness Campaign : स्कूल-कॉलेजों और संस्थाओं में आयोजित होंगे संवाद

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों में भी यूसीसी को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने बार काउंसिल, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और अन्य मंचों के माध्यम से भी लोगों को अपनी राय देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी इस विषय पर अपने सुझाव दे सकते हैं, क्योंकि नीति निर्माण में विभिन्न वर्गों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

MP UCC Awareness Campaign : 22 जून तक आमंत्रित किए गए हैं सुझाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव देने की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है, जहां आम नागरिक अपने विचार दर्ज कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इस जानकारी को पहुंचाया जाए ताकि कोई भी इच्छुक नागरिक अपने सुझाव देने से वंचित न रहे।

MP UCC Awareness Campaign : वेबसाइट पर सुझाव देना बेहद आसान

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूसीसी से संबंधित सुझाव देने के लिए बनाई गई वेबसाइट पर प्रक्रिया सरल रखी गई है। नागरिकों को केवल अपना नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।इसके बाद निर्धारित प्रश्नों के उत्तर हां या ना में देने होंगे। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के बाद सुझाव सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

MP UCC Awareness Campaign : महिला समूहों और सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों तक जागरूकता पहुंचाने में ये संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।उन्होंने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक सुझाव प्राप्त हो सकें।

MP UCC Awareness Campaign : विवाह, उत्तराधिकार और पारिवारिक कानूनों पर हो रहा अध्ययन

राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और अन्य व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कानूनों से जुड़े विभिन्न प्रावधानों का अध्ययन किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो विधिक, सामाजिक और प्रशासनिक पहलुओं का परीक्षण कर अपनी अनुशंसाएं तैयार करेगी।समिति के सदस्य विभिन्न जिलों का दौरा कर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें अपने सुझाव भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

MP UCC Awareness Campaign : बेहतर नीति निर्माण के लिए जरूरी है जनता की भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण कानून या नीति को प्रभावी बनाने के लिए आम जनता की भागीदारी आवश्यक होती है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि यूसीसी जागरूकता अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करें और सुनिश्चित करें कि बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के हर वर्ग की राय इस प्रक्रिया में शामिल हो।

READ MORE : PM Modi 12 Years : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले भजनलाल शर्मा, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्याण का रहा स्वर्णिम काल

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsMP UCC Awareness CampaignnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postमध्य प्रदेश

MP New Chief Secretary: अशोक बर्णवाल बने नए कार्यवाहक मुख्य सचिव, जानें कौन हैं 1991 बैच के IAS अधिकारी

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
https://swadeshlive.com/mbbs-ayush-counselling-career-options/
मध्य प्रदेश

MBBS की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?