,

MP Weather News: शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, पारा 4.7°C तक पहुंचा

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP Weather News

MP Weather News: मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया है, जहां बीती रात न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल और इंदौर समेत कई बड़े शहरों में भी तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण वहां बादल, बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से फिलहाल सर्द हवाएं कमजोर पड़ी हैं और मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन तक शीतलहर का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इसके बावजूद रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में 2 नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत तक पहुंचेंगे। इनके आगे बढ़ने पर पहाड़ों में बर्फ पिघलेगी और ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेंगी। इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर कोल्ड वेव यानी शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है।

MP Weather News: एमपी के 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

शुक्रवार और शनिवार की रात प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बड़े शहरों में स्थिति इस प्रकार रही:

Mp Weather Today:मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, अगले 3 दिन शीतलहर का  अलर्ट, पारा 5 डिग्री से नीचे - Mp Weather Today: Madhya Pradesh Gripped By  Severe Cold Wave,
  • इंदौर: 5.9°C
  • भोपाल: 6.4°C
  • ग्वालियर: 9.8°C
  • उज्जैन: 9.2°C
  • जबलपुर: 8.5°C

अन्य शहरों में तापमान इस प्रकार रहा:

  • कल्याणपुर (शहडोल): 4.7°C
  • राजगढ़–पचमढ़ी: 5.4°C
  • मंदसौर: 6.0°C
  • शाजापुर: 6.4°C
  • रीवा: 7.0°C
  • रायसेन–नौगांव: 7.6°C
  • मलाजखंड: 7.9°C
  • मंडला–शिवपुरी: 8.2°C
  • दतिया: 8.4°C
  • बैतूल: 9.0°C
  • दमोह, सतना, टीकमगढ़, खजुराहो: 9.2°C

यह खबर भी पढ़ें: Tansen Samaroh Gwalior: पूर्वरंग ‘गमक’ की संगीत सभा आज

प्रदेश में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में रातें और भी सर्द होने की संभावना जताई जा रही है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति