,

Tansen Samaroh Gwalior: पूर्वरंग ‘गमक’ की संगीत सभा आज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Tansen Samaroh Gwalior

Tansen Samaroh Gwalior: ग्वालियर में तानसेन समारोह की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम हजीरा स्थित इंटक मैदान में पारंपरिक पूर्वरंग ‘गमक’ संगीत सभा का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से शुरू होने वाली इस संगीत संध्या में विश्वविख्यात सूफी गायिका और बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला अपनी सुमधुर आवाज से समां बांधेंगी।

गमक का आयोजन हर वर्ष तानसेन समारोह से एक दिन पहले किया जाता है। इस बार गमक में सूफी, सुगम संगीत और फिल्मी पार्श्व गायन में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी जसपिंदर नरूला की प्रस्तुतियां संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

जसपिंदर नरूला ने हिंदी सिनेमा में कई यादगार गीत गाए हैं। उन्हें फिल्म “प्यार तो होना ही था” के टाइटल गीत से विशेष पहचान मिली थी, जिसके लिए उन्हें वर्ष उन्नीस सौ निन्यानवे में सर्वश्रेष्ठ फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने मिशन कश्मीर, मोहब्बतें, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, बंटी और बबली जैसी चर्चित फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है।

यह खबर भी पढ़ें: TOP 10 MP News: जानिए MP की प्रमुख खबरें

सूफी संगीत के साथ-साथ जसपिंदर नरूला गुरुवाणी और सिख धर्म से जुड़े संगीत की भी दक्ष गायिका हैं। इससे पहले गमक मंच पर चंदन दास, रिचा शर्मा, हंसराज हंस और वडाली बंधु जैसे प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं।

Tansen Samaroh 2025: देशभर से 114 कलाकार बनाएंगे लाइव पेंटिंग, 10  ख्यातिलब्ध चित्रकार भी होंगे - Tansen Samaroh 2025 114 artists from across  country will create live paintings including 10 ...

Tansen Samaroh Gwalior: सब्जी मंडी रहेगी बंद, पार्किंग के विशेष इंतजाम

गमक आयोजन के चलते इंटक मैदान पर लगने वाली सब्जी मंडी को व्यापारियों की सहमति से एक दिन के लिए बंद रखा जाएगा या वैकल्पिक स्थान पर लगाया जाएगा। नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इंटक मैदान और तानसेन समाधि परिसर में आने वाले संगीत रसिकों के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात बाधित न हो और दर्शकों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में असुविधा न हो।

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत