छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 10 दिसंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 10 दिसंबर 2025

1) बेल्ट और डंडों से तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई
मवेशी बेचने जा रहे तीन युवकों को बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने युवकों पर पेशाब भी किया। एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, दूसरे का सिर फूट गया, जबकि पीठ और चेहरे पर पिटाई के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

2) खैरागढ़ में सीमेंट परियोजना की जनसुनवाई स्थगित
खैरागढ़ में 11 दिसंबर को होने वाली सीमेंट परियोजना की जनसुनवाई किसानों के भारी विरोध के चलते स्थगित कर दी गई है। किसानों का कहना है कि इस परियोजना से उनकी जमीन और आजीविका पर असर पड़ेगा।

3) लाखों खर्च कर लगाए गए पेड़ सूखने लगे
रायपुर में 25 लाख रुपए खर्च कर 9 महीने पहले 22 पेड़ों को स्थानांतरित किया गया था, लेकिन अब उनमें से आधे से अधिक पेड़ सूख चुके हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने इस पर नाराजगी जताई है और जांच की मांग की है।

4) प्रॉपर्टी टैक्स न देने वालों पर कड़ी कार्रवाई
रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स न देने वाले 9 बकायेदारों पर नगर निगम ने कार्रवाई की। मौके पर ही 4 लोगों ने टैक्स जमा किया, जबकि 5 बकायेदारों की संपत्ति सीज कर दी गई है।

5) सरकारी मेडिकल सप्लाई ठप, 200 करोड़ की फाइलें अटकीं
छत्तीसगढ़ मेडिकल सेवा निगम में 200 करोड़ रुपए की फाइलें अटकी होने से अस्पतालों को जरूरी मशीनें नहीं मिल पा रही हैं। बीते तीन वर्षों से कई अस्पताल मशीनों के इंतजार में हैं।

6) युवक से लूट और फिरौती मामले में तीन गिरफ्तार
अंबिकापुर में युवक से लूट और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर साजिश रचकर 10 हजार रुपए की लूट की थी।

7) करंट लगने से युवक की मौत
बलौदाबाजार के पलारी क्षेत्र में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी लाश तालाब के पास मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बिजली का झटका बताया गया है।

8) भूमि नामांतरण में गड़बड़ी का आरोप
बलरामपुर जिले के राजपुर में 60 से 70 एकड़ भूमि के नामांतरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार और पटवारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपा है।

9) राजधानी में डॉग बाइट के मामले तेजी से बढ़े
रायपुर में आवारा कुत्तों की संख्या 45 हजार से ज्यादा हो चुकी है। रोजाना 35 से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। नगर निगम की नाकामी के बाद अब निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

10) कोरबा में भारी वाहनों से बढ़ रहे हादसे
कोरबा में भारी वाहनों के शहर के बीच से गुजरने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वाहन मालिक संघ ने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग देने की मांग की है।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में