जशपुर: दुलदुला थाना क्षेत्र में NH-43 पर पतराटोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर पूरी तरह तबाही मच गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।





