,

दमोह से गंभीर रूप से बीमार महिला को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स रेफर किया गया

दमोह: जिले में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एक बार फिर सक्रिय भूमिका में दिखाई दिए। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर डॉक्टर विक्रम चौहान, प्रभारी—एयर लिफ्ट एम्बुलेंस दमोह, ने इसकी जानकारी तत्काल कलेक्टर को दी।

मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की मदद से मरीज को बेहतर उपचार हेतु भोपाल एम्स भेजा गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, डॉक्टर विक्रम चौहान और उनकी पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों के त्वरित समन्वय से महिला को समय पर उन्नत चिकित्सा सुविधा मिल पाई।

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…