,

ग्वालियर: पति के दोस्त ने अकेली महिला से दुष्कर्म किया, बच्चों को मारने की धमकी देकर बनाया दबाव; पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। घाटीगांव थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय विवाहिता के साथ उसके पति के परिचित ने दुष्कर्म किया। घटना उस समय हुई, जब महिला घर में अकेली थी और उसका पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। आरोपी ने घर में घुसते ही महिला को धमकाया कि यदि उसने आवाज उठाई तो उसके बच्चों को नुकसान पहुँचा देगा। भयभीत महिला ने विरोध नहीं किया और आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया।

यह घटना पिछले गुरुवार की शाम पुलकापुरा इलाके में घटित हुई। घटना के दौरान संयोगवश पीड़िता का पति घर पहुंच गया और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद दंपत्ति थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मुलाकात के बहाने घर पहुँचा आरोपी
पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति और चार बच्चों के साथ किराए पर रहती है। उसी शाम उसके पति का दोस्त मधुराज जाटव (निवासी नयापुरा, जामना रोड, भिंड) उसके घर आया। पहचान होने के कारण महिला ने उसे अंदर आने दिया। कुछ देर बाद उसने महिला को अकेला पाकर जबरन दूसरे कमरे में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर बच्चों को मारने की धमकी दी। धमकी से सहमी महिला कुछ नहीं कह पाई। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद यह चेतावनी भी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसकी बदनामी कर देगा।

पति के आते ही भागा आरोपी
इसी दौरान महिला का पति काम से लौट आया। उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
घाटीगांव थाना प्रभारी पूरन सिंह के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…