,

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर किया पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत, गले मिले, एक गाड़ी में हुए रवाना

- Advertisement -
Ad imageAd image
modi-putin-summit-updates-2025

by: vijay nandan

नई दिल्ली; रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से आलिंगन कर अभिवादन किया। पुतिन के स्वागत में रेड कार्पेट रिसेप्शन की व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट से रवाना होते समय दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर निकले। रूस–यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है, जिसे कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

आज रात प्रधानमंत्री मोदी पुतिन के सम्मान में विशेष प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन लगभग 30 घंटे तक भारत में रहेंगे, इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उनके आगमन से पहले रूस के कई वरिष्ठ मंत्री, जैसे डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

भारत आगमन से जुड़े प्रमुख पल

  • पीएम मोदी एयरपोर्ट पर खुद पुतिन का स्वागत करने पहुंचे
  • दोनों नेताओं ने गले मिलकर अभिवादन किया
  • पुतिन के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
  • एयरपोर्ट क्षेत्र समेत दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • शहर में पुतिन–मोदी की तस्वीरों वाले होर्डिंग लगाए गए

ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने पुतिन के आगमन पर विशेष रेत कला बनाकर स्वागत किया ।

पुतिन की 10वीं भारत यात्रा

यह पुतिन का भारत का 10वां दौरा है। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, उनकी यात्रा को लेकर भारत में इंटरनेट पर भारी सर्च बढ़ोतरी देखी गई।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के