,

भोपाल में दर्दनाक हादसा: फॉर्च्यूनर की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत, भीड़ ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी सवार एक छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

  • मृतक छात्र की पहचान आतिफ (18) निवासी तलैया, गिन्नौरी के रूप में हुई।
  • उसके पिता ठेकेदारी करते हैं और बीमारी के चलते घर से नहीं निकल पाए थे, इसलिए आतिफ दवा लेने मेडिकल स्टोर गया था।
  • दवा लेकर घर लौटते समय पीछे से आई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
  • टक्कर के बाद छात्र सड़क पर गिर गया और भागने की कोशिश में कार का पहिया उसके सिर से गुजर गया।

भीड़ ने 2 किमी पीछा कर पकड़ा आरोपी

टक्कर के बाद चालक भागने की कोशिश करता दिखा। इससे गुस्साए लोगों ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा किया और रेत घाट चौकी के पास उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

कार बिल्डर के बेटे की निकली

  • हादसे में शामिल फॉर्च्यूनर शहर के प्रसिद्ध बिल्डर केएल मूलानी के नाम रजिस्टर्ड है।
  • कार चलाने वाला उनका बेटा नितिन मूलानी था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
  • वाहन को पुलिस ने जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है।

एफआईआर में हिट एंड रन की धारा नहीं

टीआई भूपेंद्र सिंधु के अनुसार,

  • टक्कर के बाद आरोपी कुछ देर मौके पर रुका था, इसलिए मामले में हिट एंड रन की धारा नहीं जोड़ी गई।
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जरूरत पड़ने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

जनाजा रात में हुआ सुपुर्द-ए-खाक

आतिफ का जनाजा रात करीब 10 बजे उसके दादा के घर कबीरपुर से उठाया गया और बड़ा बाग कब्रिस्तान में दफनाया गया।

चश्मदीदों का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार—

  • आतिफ अपनी स्कूटी से आगे जा रहा था।
  • पीछे से आई फॉर्च्यूनर ने तेज रफ्तार में टक्कर मारी।
  • छात्र के गिरते ही चालक भागने की कोशिश में कार आगे बढ़ाता रहा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
  • घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार