,

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का चाय बेचते हुए AI वीडियो शेयर किया, BJP ने बताया शर्मनाक

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली | कांग्रेस और भाजपा के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है। बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक छोटा सा AI जनरेटेड वीडियो जारी किया।

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को चाय की केतली और गिलास हाथ में लिए, रेड कारपेट पर चलते हुए जोर-जोर से कहते दिखाया गया— “चाय बोलो… चाय चाहिए!”
वीडियो में उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे और भाजपा का झंडा भी दिखाई देता है।

वीडियो पोस्ट करते समय रागिनी नायक ने कैप्शन में व्यंग्य करते हुए लिखा— “ब ई कौन किया बे”

BJP की प्रतिक्रिया— ‘कामदार प्रधानमंत्री का अपमान’

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के इस वीडियो को “शर्मनाक” बताया।उन्होंने लिखा कि कांग्रेस “नामदार” मानसिकता के कारण OBC समाज से आने वाले ‘कामदार’ प्रधानमंत्री को सहन नहीं कर पा रही है, और जनता ऐसे व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी।

पहले भी कांग्रेस शेयर कर चुकी है AI वीडियो

यह कोई पहला मामला नहीं है।
12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन जैसा दिखने वाला एक AI वीडियो पोस्ट किया था।

उस वीडियो में दिखाया गया था कि PM मोदी सपना देख रहे हैं और उनकी मां जैसी दिखने वाली महिला उनसे बात कर रही हैं।
वीडियो में महिला कहती है कि—

  • नोटबंदी के समय मुझे लाइन में खड़ा किया
  • मेरे पैर धोकर वीडियो बनवाए
  • अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो
  • राजनीति के लिए कितना नीचे जाओगे

यह वीडियो भी उस समय काफी विवादों में रहा था।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…