,

मंदिर से चांदी की चरण पादूका चोरी करने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: शाहिद खान

देवास: आनंद बाग स्थित शिलानाथ महाराज की धूनी से चोरी हुई चांदी की चरण पादुका मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दो दिन पुरानी इस चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं चरण पादुका खरीदने वाले ज्वैलर पर भी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी जितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद मुखबिर की सूचना और ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर रेवाबाग निवासी अरुण सोलंकी को धर दबोचा।

आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चांदी की चरण पादुका चुराकर एमजी रोड सराफा स्थित पारस ज्वैलर्स पर बेच आया था। चोरी की एक पादुका वहीं बेची गई थी, जिसके चलते पुलिस ने ज्वैलर के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

चोरी करने वाले आरोपी पर धारा 305(D) के तहत मुकदमा कायम किया गया है, जबकि चुराई गई वस्तु खरीदने वाले व्यापारी पर धारा 317 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर चोरी जैसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी, और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार