Report: Ram yadav
Contents
रायसेन: जिले के बरेली क्षेत्र के नयागांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 साल पुराना पुल अचानक ढहने से निर्माण कार्य कर रहे मजदूर और गुजर रहे वाहन नीचे गिर गए। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।
पुल पर चल रहा था काम, नीचे सेंटिंग लगाकर बनाए जा रही थी संरचना
नकारी के अनुसार, एमपीआरडीसी पुराने क्षतिग्रस्त पुल पर ही सड़क बनाकर यातायात चालू रखे हुए था।
इस दौरान पुराने चालू पुल के नीचे सेंटिंग लगाकर काम चल रहा था। तभी अचानक पुल का हिस्सा भरभराकर गिर गया।
मजदूर और बाइक सवार नीचे गिरे
- मौके पर 8 लेबर काम कर रही थीं, जो पुल टूटते ही नीचे गिर गईं।
- इसी दौरान 4 बाइक भी पुल के साथ नीचे जा गिरीं।
- कुल 10 लोग घायल हुए हैं।
प्रशासन आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया।
- कलेक्टर और एसपी रायसेन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
- राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।
नया पुल नहीं बना, पुराने क्षतिग्रस्त पुल पर ही सड़क चालू
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एमपीआरडीसी ने
- नया पुल नहीं बनाया,
- बल्कि क्षतिग्रस्त पुराने पुल पर सड़क बनाकर यातायात शुरू कर दिया,
जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था और आज बड़ा हादसा हो गया।





