,

भिण्ड: ट्रांसपोर्ट मालिक और ड्राइवर में जमकर मारपीट, घायल हुए ड्राइवर और युवक

Report: Girraj

भिण्ड: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गंभीर हिंसक घटना सामने आई है। स्थानीय दुबे ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक आलोक एवं मौसम पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर के साथ मारपीट की।

जांच में सामने आया कि विवाद गाड़ी चलाने को लेकर हुआ। ट्रांसपोर्ट मालिक ने ड्राइवर पर जबरदस्ती गाड़ी चलाने का दबाव बनाया, जिसके विरोध पर दोनों के बीच हिंसक झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान ड्राइवर के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं।

घटना के समय ड्राइवर को बचाने आए राजू शाक्य नामक युवक के साथ भी मारपीट की गई। घायल ड्राइवर और राजू को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच शुरू कर दी है और आरोपी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…