खाद संकट के बीच सिंधिया ने लिए लगातार बड़े एक्शन, 24 घंटे में खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या 15 से हुई 33

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Scindia took major action amid the fertilizer crisis; the number of counters at fertilizer distribution centers increased from 15 to 33 in 24 hours.

गुना/भोपाल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र में खाद संकट के बीच लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और बड़े एक्शन ले रहे हैं। सिंधिया के निर्देशानुसार खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या एक ही दिन में 15 से 33 हो गई, खाद वितरण केन्द्र अब शनिवार को भी खुलेंगे और सुबह 6 बजे से वितरण शुरु हो जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने साफ कहा कि किसान की तकलीफ़ मेरी तकलीफ़ है, मेरे अन्नदाताओं के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। इसी दौरान केन्द्रीय मंत्री ने आज बागेरी और शुक्रवार को नई सराय के खाद वितरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।

खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या 15 से बढ़कर हुई 33
केंद्रीय मंत्री ने खाद वितरण में अव्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए कई बड़े निर्णय लिए। उनके निर्देश पर खाद वितरण केन्द्रों में काउंटर की संख्या 15 से बढ़ाकर 33 कर दी गई। सिंधिया ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसानों को अब लाइनों में घंटों खड़े रहने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने स्वयं सभी केंद्रों से वास्तविक फोटो और वीडियो मंगाकर स्थिति का लाइव रिव्यू किया।

इसके बाद उन्होंने किसानों को मिलने वाली यूरिया की सीमा 5 बैग से बढ़ाकर 10 बैग कर देने का निर्देश दिया। उनके आदेश के बाद ही कलेक्टर ने इसे आधिकारिक रूप से लागू किया। इस निर्णय ने किसानों को तत्काल राहत पहुँचाई और भीड़ का दबाव घटाया।

खुद सिंधिया ने औचक निरीक्षण कर सुनी किसानों की समस्याएं
आज सिंधिया अपने प्रवास के दौरान गुजरते हुए अचानक बागेरी खाद वितरण केन्द्र पर औचक निरीक्षण पहुंचे। उन्होंने किसानों से सीधी बातचीत की, उनकी समस्याएँ सुनीं और वितरण प्रक्रिया को जमीन पर खड़े होकर देखा। मंत्री ने वहाँ मौजूद किसानों को भरोसा दिलाया कि आपको अब एक दाना खाद पाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, यह मेरी जिम्मेदारी है। इससे पहले शुक्रवार को सिंधिया नई सराय स्थित खाद वितरण केंद्र पर औचक निरीक्षण के लिए पहुँचे थे। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिया कि जिले के सभी खाद वितरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जाए, व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और किसी भी किसान को असुविधा न होने दी जाए।

मृतका के परिजन से मिले सिंधिया और बद्तमीजी करने वाले क्लर्क महेंद्र सिंह जाटव को किया तत्काल निलंबित
आज केंद्रीय मंत्री मृतका भूरिया बाई के परिजनों से भी मिलने पहुँचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और गहरा शोक व्यक्त किया। सिंधिया ने कहा कि मैंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है। केन्द्रीय मंत्री ने तत्काल प्रभाव से सीएम रिलीफ फंड के 2 लाख रुपए और मृत्य प्रमाण पत्र परिजन को मुहैया कराया। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और कलेक्टर को मृतका के घर भेजा तथा परिवार को तत्काल राहत और सहायता दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर से सभी खाद वितरण केन्द्रों की की रिपोर्ट ली।

केन्द्रीय मंत्री ने मृतका के परिवार से मृत्यु प्रमाण-पत्र के संबंध में अभद्र आचरण करने वाले क्लर्क महेन्द्र सिंह जाटव को भी तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

अब सुबह 6 बजे से शुरू होगा वितरण, शनिवार को भी खुले रहेंगे वितरण केन्द्र
सिंधिया के कठोर और त्वरित निर्देशों के परिणामस्वरूप अब खाद वितरण केंद्र शनिवार को भी खुले रहेंगे, सुबह 6 बजे से वितरण शुरू होगा, जिससे किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी परेशानी को समाप्त करने में बड़ी मदद मिलेगी। जिले में खाद की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए भी मंत्री ने विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। किसानों ने सिंधिया की इस तत्परता और संवेदनशीलता को सराहा है और कहा है कि हमारे जनप्रतिनिधि ने मैदान में उतरकर उनकी समस्या को हल किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद

Ashutosh Rana और रेणुका शहाणे ने मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, फिर से लिए सात फेरे

Ashutosh Rana: फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और सादगी पसंद कपल Ashutosh Rana

टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Report by: Priyanshi Soni Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka

प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 साल पूरे, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 26 मई 2026 को देश के प्रधानमंत्री के

UP Police के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC को भेजे गए नाम

Report by: Vandana Rawat UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ के 20 जिलों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 26 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों