,

CSP पर युवक से मारपीट का गंभीर आरोप, गवली समाज का आक्रोश उभरा

Report: Sachin Khare

आगर मालवा : चेक बाउंस प्रकरण में बयान देने पहुंचे युवक के साथ मारपीट के आरोप ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। गवली पूरा निवासी दिलीप गवली ने CSP मोतीलाल कुशवाहा पर अवैधानिक दबाव बनाकर कथित रूप से बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया है।

दिलीप का दावा है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि उसका कान का पर्दा फट गया, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट उसके पास मौजूद है। पीड़ित का आरोप है कि 11 नवंबर को बयान बदलवाने के लिए दबाव बनाया गया और इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

15 दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर आज गवली समाज भारी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचा—जहाँ जमकर नारेबाज़ी की गई और एएसपी रविंद्र कुमार बोयट को ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने अधिकारी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है ।
वही CSP मोतीलाल कुशवाहा ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा—
“यह आरोप पूरी तरह निराधार हैं, केवल पूछताछ की गई थी। कुछ समय पहले सागर होटल पर की गई कार्रवाई से नाराज़ होकर समाज विशेष के कुछ लोग रणनीति के तहत गलत आवेदन दे रहे हैं।”

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…