अम्बाला में परिवहन व्यवस्था का नया मॉडल: मंत्री अनिल विज ने बस क्यू शेल्टर का किया उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट- अंकित कपूर

अम्बाला: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब यात्रियों को बसों का इंतजार धूल-मिट्टी में खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा। शहर में आधुनिक बस क्यू शेल्टर तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें बैठने की व्यवस्था, पंखे और बिजली जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के निकट पहले बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन किया।

23 स्थानों पर बस क्यू शेल्टर, 5 तैयार

मंत्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में कुल 23 बस स्टॉप पर बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 5 निर्माणाधीन कार्य पूरा कर चुके हैं। इन शेल्टरों का उद्देश्य शहर की लोकल बस सेवा को सुगम बनाना और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक इंतजार उपलब्ध कराना है।

बसें अब बस स्टॉप पर ही रुकेंगी, ट्रैकिंग सिस्टम लागू

उन्होंने कहा कि पहले 25 वर्षों तक लोकल बस सर्विस बंद रही, लेकिन अब 25 बसें संचालित हैं, जिनमें 15 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हर बस के रुकने का समय-निर्धारण (टाइम टेबल) शेल्टरों पर लगाया गया है। विज ने बताया कि बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे लोकेशन मॉनिटर की जा सकेगी। यात्री मोबाइल ऐप से बस की लोकेशन जान सकेंगे। एयरपोर्ट की तर्ज पर डिस्प्ले बोर्ड बस स्टैंडों पर लगाए जाएंगे। बस स्टैंड से बाहर बसें खड़ी होने पर होगी कार्रवाई, परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि हरियाणा में बस स्टैंड के अलावा कहीं भी बस खड़ी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। ट्रैकिंग सिस्टम से लोकेशन सीधे कंप्यूटर सिस्टम पर दिखेगी और इससे अनुशासन व सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगे।

2.16 करोड़ की लागत से निर्माण

मंत्री विज के प्रयासों से 2.16 करोड़ रुपये की लागत से 23 बस क्यू शेल्टर तैयार किए जा रहे हैं।
पहले पांच क्यू शेल्टर इन जगहों पर बन चुके हैं:
कैपिटल चौक, सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल, बोह।

जल्द जिन क्षेत्रों में निर्माण होगा

चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कॉलोनी, कलरहेड़ी, शास्त्री कॉलोनी, डीआरएम ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कॉलोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मिल, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कॉलेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड़ और दलीपगढ़। इस अवसर पर जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, तथा भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी