श्रीलंका में भीषण तबाही के बीच भारत की बड़ी मदद: राहत सामग्री की दूसरी खेप और NDRF के 80 जवान कोलंबो पहुंचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

चक्रवाती तूफान ‘डिटवा’ से बुरी तरह प्रभावित हुए श्रीलंका की सहायता के लिए भारत ने तेजी से अपना राहत अभियान जारी रखा है। ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत दूसरी बड़ी खेप शनिवार को कोलंबो पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को पहली खेप भेजी गई थी। इस बार भारत ने न केवल 21 टन राहत सामग्री भेजी, बल्कि 80 से अधिक NDRF जवानों को भी विशेष उपकरणों के साथ श्रीलंका रवाना किया गया है।

भारतीय वायुसेना के अनुसार हिंडन एयरबेस से सी-130 जे और आईएल-76 विमान तुरंत रवाना किए गए, जो देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे। भेजी गई सामग्री में भोजन किट, दवाइयां, पेयजल शोधन गोलियां, स्वच्छता किट, टेंट और अन्य जरूरी राहत सामग्री शामिल है। श्रीलंका वायुसेना और भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर राहत सामग्री ग्रहण की।
इसके अलावा भारतीय नौसेना ने भी INS विक्रांत और INS उदयगिरि के माध्यम से अतिरिक्त सहायता भेजी है, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे तक 123 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 130 से अधिक लोग लापता हैं। करीब 69,000 परिवारों के दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मध्य प्रांत के कैंडी और बैडुल्ला जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां कई गांव भूस्खलन में दब गए। कैंडी से 50 से अधिक शव मिलने की अनौपचारिक जानकारी है। कई हिस्सों में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे जलाशयों और नदियों का पानी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

लगातार बारिश और तूफान के कारण श्रीलंका के लगभग 75% इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे करीब 70 लाख उपभोक्ता अंधेरे में हैं। खराब मौसम के चलते बिजली बहाली का काम भी प्रभावित हो रहा है।
भारत की त्वरित मदद पर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों का प्रतीक है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र