,

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बमोरी पहुंचे, शोकाकुल परिवार से मिल संवेदनाएं व्यक्त की

Report: Vijay

गुना: सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने लोकसभा क्षेत्र के बमोरी पहुंचे, जहाँ उन्होंने खाद की लाइन में लगी आदिवासी महिला भूरिया बाई सहरिया की मृत्यु के बाद शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएँ
सिंधिया कुशेपुर गांव पहुँचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।

घटना का विवरण
बीते गुरुवार रात, बमोरी के डबल लॉक केंद्र पर खाद का टोकन लेने के लिए लंबी लाइन लगी थी। तभी भूरिया बाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।

सिंधिया का बयान

  • गुना जिले में खाद की पर्याप्त व्यवस्था पहले से की गई थी।
  • समस्या वितरण प्रणाली में कमी के कारण हुई।
  • प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में किसानों को ऐसी परेशानी न हो।

डबल लॉक केंद्रों की संख्या बढ़ाई
पहले गुना जिले में १५ डबल लॉक केंद्र थे, जिन्हें बढ़ाकर अब ३३ केंद्र कर दिया गया है, ताकि किसानों को भीड़ और लाइन की समस्या से राहत मिल सके।

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…