Mohit Jain
देश के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी चिंता वाली खबर सामने आई है। अगर आप आने वाले दिनों में इंडिगो, एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस से सफर करने वाले हैं, तो आपको देरी या उड़ानों के कैंसिल होने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वजह-Airbus A320 फैमिली के विमानों में सामने आई गंभीर तकनीकी समस्या, जिसके कारण सैकड़ों विमानों की फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।
A320 विमानों में क्या दिक्कत आई?

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एक A320 विमान में उड़ान के दौरान अचानक अनकमांडेड पिच डाउन की घटना सामने आई। जांच में पता चला कि यह खराबी ELAC (Elevator Aileron Computer) सिस्टम से जुड़ी है।
यूरोपीय एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने निर्देश दिया है कि प्रभावित विमानों में तुरंत सर्विसेबल ELAC इंस्टॉल किया जाए और यह अपडेट अगली ही उड़ान से पहले अनिवार्य है।
तकनीकी गड़बड़ी फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इसे बेहद गंभीर माना जा रहा है।
भारत में आधे से ज्यादा A320 होंगे प्रभावित
देश में A320 फैमिली के करीब 560 विमान सेवा में हैं। इनमें से लगभग 200–250 विमान इस तकनीकी समस्या की चपेट में बताए जा रहे हैं।
इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में फ्लाइट्स लेट, कैंसिल या रीशेड्यूल हो सकती हैं।
एयरलाइंस ने यात्रियों को किया अलर्ट
इंडिगो:
एयरलाइन ने कहा कि वे एयरबस टीम के संपर्क में हैं और यात्रियों पर कम से कम असर पड़ सके, इसकी कोशिश की जाएगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस:
कंपनी ने स्वीकार किया कि उनके 31 A320 विमान इससे प्रभावित हैं। फ्लाइट्स में देरी और कैंसिलेशन की संभावना है।
एयर इंडिया:
एयर India ने कहा कि सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट के कारण टर्नअराउंड टाइम बढ़ेगा और इससे शेड्यूल पर प्रभाव पड़ेगा।
आपकी यात्रा पर क्या असर पड़ेगा?
• कई रूट्स पर उड़ानें लेट हो सकती हैं
• कुछ फ्लाइट्स कैंसिल भी हो सकती हैं
• शेड्यूल में अचानक बदलाव संभव
• यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है
एयरलाइंस का कहना है कि जरूरी अपडेट सुरक्षा के लिहाज से बेहद आवश्यक हैं, इसलिए फैसले में कोई ढिलाई नहीं बरती जा सकती।





