,

कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

No criminal will be able to escape the law: Chief Minister Dr. Yadav The accused in the Gauharganj incident has been arrested.

गौहरगंज की घटना का आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार सुशासन के लिए पहचानी जाती है। कानून सबके लिए है। कानून की पकड़ से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौहरगंज की घटना का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि शासन के नियमों और व्यवस्थाओं के साथ सब अपने ढंग से जीवन जियें, यह बेहद स्वाभाविक है। लेकिन जो भी व्यक्ति इन नियमों और व्यवस्थाओं को नहीं मानता है, सरकार उससे अच्छी तरह निपटना भी जानती है और कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल कर उसे प्रतिबंधित भी करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायसेन जिले के गौहरगंज में एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। पुलिस की पकड़ से कोई भी अपराधी भाग नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सलमान नाम के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा है। राज्य सरकार सबके साथ लेकर आगे बढ़ने का भाव रखती है। कोई भी कानून हाथ में लेगा, तो हमारी सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है।

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…