Reporter: Imran khan
छतरपुर: पुलिस ने नशा के खिलाफ बडी कारवाई करते हुये अन्तराज्यीय गांजा तस्करो से लग्जरी कार सहित 16 लाख का गांजा जप्त किया है , ओरछा रोड थाना पुलिस ने झांसी–खजुराहो फोरलेन पर पेट्रोलिंग के दौरान एक अर्टिगा कार से 64 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है दो अंतरराज्यीय तस्करो यूपी के महोबा के शीतल प्रजापति और हमीरपुर के राकेश प्रजापति को गिरफ्तार किया।आरोपियों नै कार की डिग्गी मे गांजा के पैकेट छुपाकर सप्लाई करने जा रहे थे अब पुलिस इन तस्करो से पूछताछ कर पता कर रही है कि यह तस्कर अवैध गांजा कहा सप्लाई करने वाले थे दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।





