,

जीआरपी की बड़ी कार्यवाही, आधी रात को रेड कर आधा दर्जन बदमाश अरेस्ट, 5 लाख का जेवर व 20 हजार नगदी बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: आज रात जीआरपी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखविर की सूचना पर स्टेशन परिसर के पास रेड कर 6 शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशो के कब्जे से 5 लाख के जेवर व 20 हजार नगदी बरामद की है। ये बदमाश चलती ट्रैन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा मैरिज गार्डनों में चोरी की बारदातो को अंजाम देते है। मुरैना जीआरपी थाने में इनके खिलाफ 6 मामले पंजीबद्ध थे।

जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना प्रभारी को आज रात सूचना मिली कि, मुरैना रेलवे स्टेशन परिसर के पास आउटर एरिया में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए है। संभवतः वे किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर रेड की। जीआरपी ने घेराबंदी कर 6 लोगों को मौके पर ही दवोच लिया। थाने में उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि, वे मिर्जापुर के रहने वाले है। उनका मूल पेशा चोरी करना है। शादियों का सीजन शुरू होते ही वे महिला तथा बच्चों को साथ लेकर एमपी की सीमा में घुस आते है। यहां पर चलती ट्रेनों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा मैरिज गार्डनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। मुरैना में उन्होंने आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। बदमाशों की निशानदेही पर जीआरपी ने उनके कब्जे से 5 लाख कीमती सोने के जेवर तथा 20 हजार नगदी बरामद की है। नगदी व जेवर बरामद करने के बाद जीआरपी ने उनको जेल भेजने की कार्यवाही की है।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास