,

30 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा: नीमच नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Report: Mulchankhici

नीमच। मध्यप्रदेश की नारकोटिक्स विंग ने रामपुरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स तैयार करने वाली एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने इस छापेमारी में लगभग 30 करोड़ रुपए मूल्य का नशीला पदार्थ और बड़ी मात्रा में केमिकल बरामद किया है। साथ ही ड्रग्स निर्माण में शामिल तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

भारी मात्रा में ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
गोपनीय सूचना मिलने पर नारकोटिक्स विंग की टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। जांच में पता चला कि यहां बड़े पैमाने पर मेफेड्रोन ड्रग्स का अवैध उत्पादन किया जा रहा था।
मौके से टीम ने निम्न सामान जब्त किया—

  1. तैयार MD ड्रग्स – 2.70 किलोग्राम
  2. लिक्विड फॉर्म में MD – 16 किलोग्राम
  3. MD बनाने का रॉ मैटेरियल – 70 किलोग्राम

बरामद ड्रग्स और केमिकल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई गई है।

फैक्ट्री से उपकरण भी मिले
जांच के दौरान टीम को ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य उपकरण भी मिले, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, और विंग अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार किन राज्यों और विदेशी तस्करों से जुड़े हैं।

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…