,

सांसद खेल महोत्सव के विकासखंड स्तरीय आयोजन का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट: सेवकराम चौबे

कसरावद: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन व मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेल महोत्सव के विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गरिमामयी उपस्थिति में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुई।

शुभारंभ अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने अपने ओजस्वी संबोधन से बच्चों, खिलाड़ियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों में उत्साह का संचार किया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जननायक टंट्या मामा पर आधारित एक प्रेरक गीत भी सुनाया।

सांसद खेल महोत्सव के जिला प्रभारी लक्ष्मण काग ने बताया कि प्रथम चरण में संकुल स्तर से चयनित टीमों ने रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लिया। बालक व बालिका दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद हुए प्रदर्शनी मुकाबले में जिला पंचायत अध्यक्ष अनु तंवर की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को हराकर जीत दर्ज की।

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…