,

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Reporter: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लेंगे।

किसान महतारी सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री साय जशपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। किसानों से सीधे संवाद करते हुए वे सरकार की नई योजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कुनकुरी विधानसभा के ग्राम नारायपुर में कई कार्यक्रम
जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नारायपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।

दौरे से विकास कार्यों को मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री का यह दौरा जशपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने पर केंद्रित है। स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO