हरियाणा की 10 मुख्य खबरें: 27 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की 10 मुख्य खबरें: 27 नवंबर 2025

१. फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के 2 और ठिकाने मिले
पूर्व सरपंच से मकान किराए पर लेकर कहा था कि कश्मीरी फल रखेंगे। वह शाहीन नाम की महिला के साथ आया था। पुलिस जांच जारी।

२. हरियाणा में आज 2 घंटे ओपीडी बंद
डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं ठप रहेंगी। प्रशासन ने एक्स्ट्रा स्टाफ लगाने और CMO-PMO को अस्पतालों में मौजूद रहने के निर्देश दिए।

३. बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत पर मुख्यमंत्री दुखी
सरकार ने मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख की सहायता घोषित की और सभी खेल परिसरों का निरीक्षण कराने के आदेश दिए।

४. कुरुक्षेत्र में सिर्फ 200 रुपए में ‘महाभारत अनुभव केंद्र’
अब नागरिक डिजिटल तरीके से LIVE महाभारत के प्रसंग देख सकेंगे। प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन किया।

५. सीरियल किलर को आज सजा
चंडीगढ़ में MBA छात्रा सहित तीन महिलाओं की हत्या करने वाला आरोपी 12 साल बाद 100 DNA टेस्ट से पकड़ा गया। आज कोर्ट सजा सुनाएगा।

६. जैकी श्रॉफ ने रेसलर सरिता मोर के बेटे का नामकरण किया
बच्चे का नाम ‘दक्षित’ रखा गया। सरिता माँ बनने के बाद फिर से खेल में वापसी की तैयारी कर रही हैं।

७. रेवाड़ी में भाजपा युवा मोर्चा नेता का वीडियो वायरल
अवैध निर्माण हटाने पहुंचे अधिकारियों को धमकी दी। मामले की जांच जारी।

८. नूंह में जासूसी मामले में गिरफ्तार वकील रिजवान की कहानी
उसके परिवार का एक हिस्सा बंटवारे के समय पाकिस्तान गया था। उसके करीबियों पर भी शक का दायरा।

९. कांग्रेस पोस्टर विवाद
पार्टी अध्यक्ष के पोस्टर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फोटो गायब, जबकि सैलजा और सुरजेवाला की फोटो लगी। नारनौल में प्रदर्शन की तैयारी।

१०. कुरुक्षेत्र में महाभारत युद्ध का लाइव नाट्य प्रदर्शन
बॉलीवुड कलाकार बिंदू दारा सिंह, पुनीत और सिद्धार्थ इस्सर ने भीम-दुर्योधन युद्ध का मंचन किया।

११. हरियाणा में 1.17 करोड़ की VIP नंबर प्लेट बिकी
नंबर HR88B8888 की सबसे बड़ी बोली लगी। यह देश का सबसे महंगा वाहन नंबर बन गया।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को