,

हरियाणा की 10 बड़ी खबरें – 25 नवंबर 2025

हरियाणा की 10 बड़ी खबरें – 25 नवंबर 2025

1. हरियाणा में बढ़ने लगी ठिठुरन, नारनौल सबसे ठंडा रहा

तापमान 7.8 डिग्री पर आया। 2 दिन बाद फिर बादल छाएंगे और कोहरे का अंदेशा है।

2. PM मोदी आज 15वीं बार हरियाणा आएंगे

कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस समागम में भाग लेंगे और ब्रह्मसरोवर पर आरती करेंगे।

3. हरियाणा के रास्ते पंजाब पर टारगेट कर रही BJP

गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी समागम में PM मोदी आएंगे। CM को फ्रंट फेस बनाया गया है।

4. आतंकी डॉ. शाहीन की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में नंबर-3 पोजीशन

MBBS स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग और नियम बनाने का जिम्मा था। माइनॉरिटी दर्जा खतरे में है।

5. रेवाड़ी SDM ने सही लिया था MLA का नाम

राव इंद्रजीत ने फटकार लगाई कि अनिल यादव को सुनील कहा। मंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को लिबर्टी कहा।

6. गुरुग्राम में 27 से शुरू होगा पहला टेस्ला सेंटर

डिलीवरी, मेंटेनेंस और चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। मॉडल Y की शुरुआती कीमत 59 लाख रखी गई है।

7. भिवानी बॉक्सर नूपुर ने गोल्ड जीतकर ट्रोलर को जवाब दिया

उन्होंने कहा कि देश के लोगों के सवालों को ताकत बनाया। अब 8-9 किलो वजन कम करेंगी।

8. हरियाणा में पंजाब के डकैतों ने दूल्हे को गोली मारी

करनाल में शादीवाले घर में घुसकर गनपॉइंट पर ज्वेलरी और कैश निकलवाया। कार लेकर भागने वाले पांचों गिरफ्तार।

9. झज्जर में ड्यूटी पर हेड कॉन्स्टेबल को हार्ट अटैक आया

साथी कर्मचारी उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई; दो बच्चों के पिता थे।

10. लुधियाना के धरम मुंबई जाकर बने धर्मेंद्र

सिनेमाघर में एक्टिंग का सपना देखा। उन्होंने कहा कि पंजाब की मिट्टी ने पहचान दी और वे उसका बेटा हैं।

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…