रिपोर्ट- हिमांशु पटेल
राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (IG) रायपुर के निर्देशन में की गई, जिसमें राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 60 अलग-अलग टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने नशा कारोबार, अवैध शराब बिक्री, अवैध हथियार रखने वाले और फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ व्यापक दबिश दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा स्थानों पर आकस्मिक कार्यवाही की। इसमें
06 आरोपी नशे का सामान बेचते हुए पकड़े गए,
29 आरोपी अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार,
01 आरोपी अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया।
इसके अलावा पुलिस ने फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी करके
21 स्थाई और गिरफ्तारी वारंट तामील किए,
07 पुराने मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए।
शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 70 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस का यह अभियान राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में बेहद प्रभावी माना जा रहा है।





