,

भोपाल में SIR फॉर्म के नाम पर बढ़ी साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल में SIR फॉर्म के नाम पर बढ़ी साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह मालवेयर मोबाइल में सेव डाटा, फोटो, संपर्क, SMS, बैंकिंग ऐप, सोशल मीडिया और यूपीआई लॉगिन तक की जानकारी चोरी कर सकता है। एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि SIR फॉर्म के लिए किसी प्रकार का OTP आवश्यक नहीं है और न ही कोई सरकारी अधिकारी फोन या मैसेज से OTP मांगता है।

कैसे कर रहे ठगी?

  1. सरकारी कर्मचारी बनकर कॉल कर OTP मांगना।
  2. SIR.apk नाम की संदिग्ध फाइल इंस्टॉल करवाना।
  3. सरकारी नाम और लोगो का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करना।

पुलिस की अपील
किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP न बताएं, कोई लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें। अगर कोई आपको SIR फॉर्म के नाम पर धमकाए या जोर देकर OTP मांगे तो तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम शाखा को सूचना दें।

शिकायत के लिए:
• भोपाल साइबर हेल्पलाइन: 9479990636
• राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930
• पोर्टल: cybercrime.gov.in

पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे खुद भी सतर्क रहें और अपने परिचितों को भी इस ठगी के बारे में अवगत कराएं, ताकि कोई साइबर अपराधियों का शिकार न हो।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…