,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X (सोशल मीडिया) पर पोस्ट कर लिखा कि बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष से देश के जनजातीय समाज को नई पहचान, स्वाभिमान और दिशा दी।

बिरसा मुंडा की विरासत

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी विरासत न्याय, समानता और स्वाभिमान का दीप है, जो आज भी हमारे हर संकल्प को शक्ति देता है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बिरसा मुंडा की पावन स्मृति को नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और आदर्श हर जनजातीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।