हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 10 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 10 नवंबर 2025

1. फरीदाबाद में 300 किलो आरडीएक्स जब्त, दो कश्मीरी डॉक्टर गिरफ्तार
जे एंड के पुलिस की कार्रवाई में कमरे से ए.के.-56 और कारतूस बरामद हुए। आतंकियों से संबंधों की जांच जारी है।

2. धीरेंद्र शास्त्री की हरियाणा यात्रा का तीसरा दिन
वे फरीदाबाद से पलवल के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री नायब सैनी पिछली रात उनसे मिलने पहुंचे थे।

3. शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती
डीजीपी ने कहा कि ड्रिंक-ड्राइव के मामलों में 15 से 20 दिन जेल भेजना अनिवार्य किया जाए। राज्य में 4 हजार मौतों का जिक्र किया

4. बिजली उपभोक्ताओं को झटका
हरियाणा में कॉमर्शियल कनेक्शन बिल पर 1.21 रुपये प्रति यूनिट सरचार्ज लगाया गया। ओपन एक्सेस सिस्टम वालों पर भी असर पड़ेगा।

5. एचटीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित
हरियाणा बोर्ड ने बताया कि 3.31 लाख परीक्षार्थियों में से 14% पास हुए। परिणाम की घोषणा यूट्यूब चैनल पर की गई।\

6. सिब्बल का दावा हरियाणा से बिहार गईं 6 विशेष ट्रेनें
उन्होंने कहा कि 6 हजार लोग भेजे गए हैं। आरजेडी सांसद ने आरोप लगाया कि ये सभी “पेशेवर वोटर” हैं।

7. दुष्यंत चौटाला का थार-बुलेट विवाद पर सवाल
उन्होंने अपनी और खट्टर की फोटो साझा कर पूछा “क्या ये भी बदमाशों की सवारी है?” डीजीपी ने पहले कहा था कि इन वाहनों पर बदमाश चलते हैं।

8. मासूम शर्मा का विवादित गाना ‘खटोला’ फिर गाया
पंचकूला में बीजेपी नेता झूमे, सांसद ने वीडियो बनाया। इससे पहले गुरुग्राम में पुलिस ने उनका माइक छीना था।

9. बॉक्सर विजेंद्र सिंह हरियाणवी फिल्म से करेंगे वापसी
बॉलीवुड में असफल रहने के बाद अब वे दस साल बाद हरियाणवी सिनेमा में एंट्री कर रहे हैं। रिलीज की तारीख भी तय हो गई है।

10. भिवानी में पूर्व मंत्री ने कांग्रेस छोड़ी
वासुदेव ने कहा कि पार्टी अब फर्म बन चुकी है, सुनवाई नहीं होती। उनकी पुत्रवधू ने आम आदमी पार्टी छोड़कर उनका साथ दिया।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई