,

सीएम विष्णुदेदोव साय का आज बिलासपुर-बालोद दौरा: धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय का आज बिलासपुर और बालोद दौरे पर

Reporter: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सबसे पहले रतनपुर में माँ महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित कल्चुरी कलार महोत्सव 2025 के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बालोद के सम्बूलपुर में लेंगे दो बड़े कार्यक्रमों में भाग

रतनपुर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय हेलीकॉप्टर से डौंडी लोहारा के ग्राम सम्बूलपुर (जिला बालोद) पहुंचेंगे। यहां वे शाकम्भरी महोत्सव और मरार पटेल समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे।

शाम तक रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री

बालोद जिले के कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 5:15 बजे रायपुर निवास के लिए रवाना होंगे।