मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: ’55 साल पर 20 साल भारी’, CM डॉ. यादव का तंज, लॉन्च किया ‘विकसित मध्यप्रदेश @ 2047’ विजन डॉक्यूमेंट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Madhya Pradesh Foundation Day: '20 years outweigh 55 years', CM Dr. Yadav taunts, launches 'Developed Madhya Pradesh @ 2047' vision document

by: vijay nandan

भोपाल: मध्य प्रदेश आज अपना 69वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की विकास यात्रा का सिंहावलोकन करते हुए कांग्रेस के शासनकाल पर तीखा सियासी कटाक्ष किया है। राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “विकसित मध्यप्रदेश @ 2047” दृष्टि पत्र का अनावरण किया और एमपी ई-सेवा पोर्टल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “हमारी 20 साल की यात्रा, 55 साल पर भारी है” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में पिछले सात दशकों की प्रगति की तुलना करते हुए एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “70 वर्षों का सिंहावलोकन करें तो हमारी 20 साल की यात्रा 55 साल पर भारी पड़ती है। इसका सीधा मतलब है कि मध्य प्रदेश की स्थापना के बाद कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल की तुलना में भाजपा के 20 साल का शासनकाल विकास के मामले में कहीं अधिक प्रभावी रहा है।

‘विकसित मध्यप्रदेश @ 2047’ दृष्टि पत्र का विमोचन

केन्द्रीय विमानन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी 25 वर्षों के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करने वाले ‘विकसित मध्यप्रदेश @ 2047’ दृष्टि पत्र का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें:

विजन 2047: “हम सबकी मनोभावना है कि हम अपने प्रदेश के भविष्य का आगामी 25 वर्ष का रोड मैप बनाएं, ताकि मध्य प्रदेश की भूमिका टीम लीडर के नाते से हो।”

हवाई संपर्क और विकास: “हमारे यहां 8 एयरपोर्ट पहले से हैं, 9वें एयरपोर्ट का श्रीगणेश हो चुका है। हेलीकॉप्टर सुविधा के बलबूते पर मध्य प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जिसने एक साथ सभी सेक्टर में हवाई सेवा प्रारंभ करने के एमओयू किए हैं।”

पर्यावरण और वन्यजीव: “आज देश में सबसे ज्यादा टाइगर और सबसे ज्यादा लेपर्ड अगर कहीं हैं तो वह मध्य प्रदेश में हैं।”

नया पोर्टल और निवेश: मुख्यमंत्री ने एमपी ई-सेवा पोर्टल और इन्वेस्ट एमपी 3 पोर्टल का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी के माध्यम से पहली बार भोपाल में हुई जीआईएस (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) में 24 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए, जिसमें से 8 लाख 44 हजार करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली, जिससे 6 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

रोजगार के अवसर: “2 साल के अंदर हमने 60 हजार पद सरकारी क्षेत्र में भरे हैं और नियुक्ति पत्र दिए हैं।” एमएसएमई के माध्यम से लगभग 23,853 करोड़ के निवेश से 8 लाख लोगों को रोजगार मिला।

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सिंहस्थ 2028 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिसके तहत “30 किलोमीटर के घाट पर 24 घंटे के अंदर 5 करोड़ लोग स्नान कर सकेंगे।”

आधारभूत संरचना: प्रदेश की 230 विधानसभाओं में प्रत्येक में चरणबद्ध रूप से एक स्टेडियम और एक हेलीपैड बनाने पर काम चल रहा है।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कार्यक्रम में ‘विकसित मध्यप्रदेश @ 2047’ के दृष्टि पत्र का प्रेजेंटेशन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी परंपरा अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई