भोपाल: महिला डीएसपी पर फ्रेंड के घर से ₹2 लाख और मोबाइल चोरी का आरोप, CCTV में नोटों की गड्डी के साथ दिखीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर अपनी ही दोस्त के घर से 2 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में जहांगीराबाद थाने में उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। CCTV फुटेज में डीएसपी रघुवंशी को फरियादी के घर अंदर जाते और बाहर निकलते समय हाथ में नोटों की गड्डी लेकर जाते हुए देखा गया है। यह फुटेज सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

फरियादी प्रमिला तिवारी, जो गल्ला मंडी, जहांगीराबाद की रहने वाली हैं, ने बताया कि डीएसपी कल्पना रघुवंशी उनकी करीबी दोस्त हैं और अक्सर घर आना-जाना था। 24 सितंबर को प्रमिला घर पर थीं और नहाने के लिए कमरे में गई थीं। उसी दौरान खुला गेट देखकर कोई घर में घुसा और उनका बैग चोरी कर लिया, जिसमें ₹2 लाख नकद और एक मोबाइल रखा था।

फुटेज में हुआ खुलासा

जब प्रमिला ने घर के CCTV फुटेज देखे तो कल्पना रघुवंशी घर में प्रवेश करते और फिर बाहर निकलते समय नोटों की गड्डी हाथ में लिए दिखीं। यह देखकर वह हैरान रह गईं और तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल लौटाया, नकद गायब

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ धारा 380 (चोरी) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। शिकायत दर्ज होने के बाद कल्पना रघुवंशी ने अपनी दोस्त को मोबाइल फोन वापस कर दिया, लेकिन ₹2 लाख की नकदी अब तक नहीं लौटाई।

कार्रवाई और जांच

फिलहाल महिला अधिकारी गायब हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने भी डीएसपी रघुवंशी को विभागीय नोटिस जारी कर दिया है और आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए गए तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संक्षेप में:

  • डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर दोस्त के घर से ₹2 लाख और मोबाइल चोरी का आरोप
  • CCTV में हाथ में नोटों की गड्डी लेकर जाती दिखीं
  • मोबाइल वापस किया, नकद नहीं लौटाया
  • एफआईआर दर्ज, विभागीय जांच शुरू
  • आरोपी अधिकारी फिलहाल फरार

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार