,

प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेतकर उतारा मौत के घाट!

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: डॉ प्रथम सिंह

अमरोहा यूपी: जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र में हुई 35 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है।पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर इस प्रेम-प्रसंग से जुड़ी ब्लैकमेलिंग मर्डर मिस्ट्री को सुलझाकर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से आला-ए-क़त्ल चाकू, मृतका की चुन्नी, टूटा हुआ, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

बता दें कि 28 अक्टूबर की सुबह ग्राम हथियाखेड़ा के पास जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।
महिला के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के गहरे निशान थे और हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी।,कुछ ही घंटों में उसकी पहचान रीना उर्फ संगीता (35 वर्ष), पत्नी कुंवरपाल, निवासी मौहल्ला कोटपूर्वी, थाना हसनपुर के रूप में हुई। रीना की हत्या के बाद हसनपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की क्षेत्राधिकारी हसनपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें एसओजी और सर्विलांस टीम अमरोहा को भी शामिल किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई और फिर सलीम पुत्र हफीज, निवासी मौहल्ला कोर्ट पूर्वी, मनिहारन, थाना हसनपुर को धनौरा के होली चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।,पूछताछ में आरोपी सलीम ने बताया कि वह फड़ लगाकर रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करता है। मृतका का बेटा रितिक उसकी दुकान पर काम करता था इसी दौरान सलीम के मृतका रीना उर्फ संगीता से अवैध संबंध बन गए। काफी समय तक यह रिश्ता चलता रहा, लेकिन फिर रीना ने पैसों की मांग शुरू कर दी। रीना बार-बार सलीम को रुपये देने के लिए ब्लैकमेल करने लगी। वह पहले भी कई बार उससे पैसे ले चुकी थी। ब्लैकमेलिंग से परेशान सलीम ने आखिरकार रीना को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। हत्या की रात का पूरा घटनाक्रम 27 अक्टूबर की शाम करीब 7:15 बजे सलीम और रीना मिले। सलीम उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर हथियाखेड़ा के पास खेतों में बने एक झोपड़े में ले गया।,वहां दोनों में कहासुनी हुई, और फिर गुस्से में आकर सलीम ने रीना का गला चाकू से रेत दिया। जिससे रीना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद सलीम ने रीना का मोबाइल और चुन्नी उठाई, पास के सरकारी नल पर हाथ और कपड़ों से खून धोया, फिर घर लौट आया। अगले दिन उसने खून लगे कपड़े, चाकू और चुन्नी को “छोटे हाथी” वाहन में छिपा दिया, और रीना का मोबाइल तोड़कर बैटरी झाड़ियों में व फोन का हिस्सा नाले में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद ने पूरे मामले का खुलासा किया

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र