,

चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का असर: विशाखापत्तनम से 32 उड़ानें रद्द, विजयवाड़ा और तिरुपति में भी हवाई सेवाएं प्रभावित

BY: Yoganand Shrivastva

विशाखापत्तनम। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का प्रभाव अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण मंगलवार को विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से संचालित होने वाली कुल 32 उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के निदेशक एन. पुरुषोत्तम ने बताया कि 27 अक्टूबर को भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर रोजाना 30 से 32 उड़ानें संचालित होती हैं, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों शामिल हैं। मंगलवार को सभी उड़ानों को सुरक्षा कारणों से स्थगित किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार चक्रवात से पहले और बाद की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।

विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर 16 उड़ानें रद्द

विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर भी तूफान का असर पड़ा है। यहां मंगलवार को 16 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि केवल 5 उड़ानें संचालित की जा सकीं। हवाई अड्डे के निदेशक लक्ष्मीकांत रेड्डी ने बताया कि सोमवार को केवल एक उड़ान रद्द हुई थी, लेकिन मंगलवार को दिल्ली और मुंबई सहित कई गंतव्यों के लिए उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

तिरुपति एयरपोर्ट पर भी असर

तिरुपति हवाई अड्डे पर भी 4 उड़ानें रद्द की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइनों ने मंगलवार के लिए संचालन पूरी तरह स्थगित करने का निर्णय लिया है। बुधवार की उड़ानों को लेकर स्थिति शाम तक स्पष्ट हो सकती है।

120 ट्रेनें भी रद्द

हवाई सेवाओं के साथ-साथ रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अधिकारियों के अनुसार, 27 अक्टूबर से मंगलवार तक कुल 120 ट्रेनें रद्द की गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ मंगलवार शाम या रात को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है, जिससे कई जिलों में तेज हवाएं और भारी वर्षा की आशंका है।

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण