मन की बात: CM साय ने शंकर नगर में सुना प्रधानमंत्री मोदी का 127 वां एपिसोड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mann Ki Baat: CM Sai listened to the 127th episode of PM Modi in Shankar Nagar

पीएम मोदी ने अंबिकापुर में स्वच्छता अभियान के तहत चल रहे ‘गार्बेज कैफे’ का किया जिक्र

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर, एडिट- विजय नंदन

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड का प्रसारण आज पूरे देश में हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के शंकर नगर में कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ कार्यक्रम को सुना।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में अक्सर छत्तीसगढ़ का उल्लेख होता है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने अंबिकापुर की स्वच्छता व्यवस्था का जिक्र किया, जिसके लिए उन्होंने शहर की जनता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबिकापुर लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और पूरे देश में अपनी पहचान बना चुका है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बस्तर में नक्सलवाद की स्थिति पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह उल्लेख छत्तीसगढ़ की बदलती तस्वीर और प्रदेश में शांति स्थापित करने की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना है। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और प्रयासों को मन की बात में साझा किया।”

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मन की बात सुनने के बाद प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादायक बताया और जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG