,

नवी मुंबई: वाशी के एमजी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 4 की मौत, 10 गंभीर घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Navi Mumbai: Massive fire at MG Complex in Vashi, 4 dead, 10 injured

रिपोर्ट: अमोल कांबळे

नवी मुंबई: वाशी इलाके से मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एमजी कॉम्प्लेक्स की रहेजा रेजिडेंसी नामक इमारत में भीषण आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। यह अग्निकांड मंगलवार रात करीब 1 बजे शुरू हुआ। आग सबसे पहले दसवीं मंजिल पर लगी और तेजी से 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई, जिसके चलते कुल 14 लोग हताहत हुए। मृतकों में एक 5 से 7 वर्ष की छोटी बच्ची और एक 87 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं।

घायलों को तत्काल वाशी के एमजीएम हॉस्पिटल और फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के अनुसार, आग कुल छह घरों तक फैली थी। मृतकों में एक व्यक्ति दसवीं मंजिल का निवासी था, जबकि अन्य तीन 12वीं मंजिल के थे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें संयुक्त रूप से आग के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर अधिक जानकारी देते हुए वाशी विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त आदिनाथ बुधवंत ने बताया।

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज