,

मेघालय: कोरोना पर था पूरा ध्यान, 4 महीने में 61 गर्भवती और 877 नवजात की मौत

शिलांग. मेघालय (Meghalaya) में पिछले चार महीनों में 61 गर्भवती महिलाओं और 877 नवजात शिशुओं की मौत (Death) हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य तंत्र के कोविड-19 महामारी से निपटने में लगे होने और चिकित्सा देखभाल की कमी के कारण पिछले चार महीनों में यानी अप्रैल से इन गर्भवती महिलाओं और नवजातों की मौत हुई है. इस साल अप्रैल से जुलाई तक हुई ये मौत कोरोना वायरस के कारण नहीं, बल्कि अन्य बीमारियों के कारण हुई हैं.

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि चिकित्सा संबंधी देखभाल की कमी, निमोनिया और जन्म के समय श्वास अवरोध (एस्फिक्सिया) की समस्या के कारण शिशुओं की मौत हुई. उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘यह चिंता का विषय है कि शिशु और मातृ मृत्यु दर में तेजी से वृद्धि हुई है क्योंकि राज्य के पूरे स्वास्थ्य तंत्र को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाया गया है.’

गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में नहीं मिली थी जगह

अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर महिलाओं की मृत्यु इसलिए हुई क्योंकि उन्हें प्रसव के लिए अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती नहीं कराया गया था. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से कहा है कि वे गर्भवती महिलाओं सहित रोगियों को भर्ती करने से मना न करें, भले ही वे कोविड-19 के नियंत्रण क्षेत्र से आते हों.

877 नवजात और 61 गर्भवती महिलाओं की मौत

स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने कहा कि इस अवधि के दौरान कुल 10 व्यक्तियों की मौत कोविड-19 के कारण हुई. उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर लोगों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई, न कि कोविड-19 की वजह से.’ अधिकारी ने कहा, ‘इस वर्ष अप्रैल से जुलाई की अवधि के दौरान जन्म के समय 877 नवजातों और प्रसव के दौरान 61 महिलाओं की मौत हुई.’

अंशुल जुबली की UFC 312 में वापसी: जानें पूरी जानकारी

फरवरी 2025 में आने वाले हैं नए स्मार्टफोन Vivo, iQOO, Xiaomi शानदार फीचर्स के साथ

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा