,

खौफ: कनाडा में गैंगस्टर्स बिश्नोई-बराड़ का कीपर्स ब्रदर्ज के साथ गठजोड़, कारोबारियों से मांग रहे रंगदारी

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जब से जेल में बंद हुआ है, तब से उसके गैंग की कमान कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ ही संभाल रहा है। पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले गोल्डी बराड़ ने कनाडा में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। इससे गोल्डी व लॉरेंस की कनाडा में दहशत बनी हुई है।

लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग का कनाडा के कीपर्स ब्रदर्ज व मनिंदर धालीवाल के साथ गठजोड़ होने से कनाडा में रंगदारी का धंधा फैलने लगा है। इसका सबसे अधिक असर पंजाबी मूल के कारोबारियों पर हो रहा है, जिनको रंगदारी के लिए वीडियो कॉल्स आ रहे हैं। कनाडा में पंजाबी मूल के कारोबारी खासकर ट्रांसपोर्टर खौफजदा हैं। लगातार रंगदारी की कॉल्स से ट्रांसपोर्टर एकजुट होने लगे हैं।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपना जाल कुछ ऐसे फैलाया कि अब वह जेल के अंदर रहे या फिर बाहर, उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। जेल में बैठे-बैठे ही करोड़ों की वसूली करता है और उसका जाल कनाडा में फैलने लगा है

ट्रकिंग कंपनी मालिकों से वीडियो कॉल कर मांगी रंगदारी

कनाडा में अपना रंगदारी का धंधा फैलाने के लिए गोल्डी व उसके साथियों ने वहां के प्रसिद्ध गैंगस्टर कीपर्स ब्रदर्ज गिरोह व मनिंदर धालीवाल के साथ गठजोड़ कर लिया है। इसी गठजोड़ के गैंगस्टरों ने पिछले दिनों ब्रिटिश कोलंबिया में ट्रकिंग कंपनी के मालिकों को वीडियो कॉल कर 1-2 मिलियन डॉलर की रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं, उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या परिवार के बच्चों को आतंकित करने और पूरी खलनायकी दिखाकर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी, जिससे कारोबारी समुदाय में हलचल मची हुई है। कुछ ट्रकिंग कंपनी मालिकों ने बदमाशों का डटकर सामना किया और अंजाम की परवाह किए बगैर उनकी समस्या का समाधान निकाला सार्वजनिक मंच भी तैयार कर सरकार पर दबाव बनाया है कि उनको गैंगस्टरों से बचाया जाए।

बीसी ट्रकिंग एसोसिएशन के बैनर तले गैंगस्टरों की धमकियों का सामना कर रहे व्यवसायियों ने सरीं के एक बैंक्वेट हॉल में एक सभा आयोजित की। इस सभा के दौरान जहां पीड़ित वक्ताओं ने अपना दर्द बयां किया, वहीं लिबरल सरकार और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पुलिस बल के अधिकारियों ने इस समस्या के तत्काल समाधान के लिए अपराधियों और गैंगस्टरों को सलाखों के पीछे डालने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की। व्यवसायियों और उन्होंने समुदाय से इस नई तरह की गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होने की भी अपील की। 

कनाडा के बीसी में लगातार ट्रक कंपनियों को कॉल्स आ रही हैं और कारोबारी परेशान हैं। यह समस्या सांसद टिम उप्पल व सत्ताधारी पार्टी के सांसद रणदीप सरां को भी बताई गई है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।

पंजाबी समुदाय के छह आरोपी पुलिस ने किए थे गिरफ्तार

हाल ही में आरसीएमपी और एडमिंटन पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान 6 युवाओं को गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया था। इस तरह गिरफ्तार किए गए ज्यादातर आरोपी पंजाबी समुदाय से थे, उसी तरह अब गिरफ्तार किए गए युवा भी पंजाबी हैं। इन युवकों में एक युवती भी शामिल है, जिन्हें पिछले गुरुवार को एडमिंटन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

कनाडा में गैंगस्टर गतिविधियों के लिए भारत स्थित गैंगस्टर ग्रुप लॉरेंस बिश्नोई या बंबीहा ग्रुप को जिम्मेदार बताया जाता रहा है, लेकिन ताजा ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मनिंदर धालीवाल क्राइम ग्रुप का संबंध लोअर मेनलैंड में दक्षिण एशियाई मूल के ब्रदर्स कीपर्स ग्रुप से बताया है। कनाडा से वरिष्ठ लेखक सुखविंदर सिंह का कहना है कि अब चिंता की बात यह है कि भारत के गैंगस्टर ग्रुप अब कनाडा के गैंगस्टर ग्रुपों के साथ मिलकर कार्रवाई करने लगे हैं। एडमिंटन पुलिस की तहकीकात में सामने आया है कि यह गठजोड़ कनाडा व पंजाब के गैंगस्टरों का है जिसमें दोनों तरफ के अपराधी शामिल हैं।

मनिंदर धालीवाल अपराध गिरोह पैसे के लालच में युवाओं की भर्ती कर रहा है, जिसके लिए माता-पिता को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने और गैंगस्टर गतिविधियों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। एडमिंटन पुलिस की इस अपील से साफ है कि दोनों तरफ से गैंगस्टर मिलकर कनाडा में व्यापार बढ़ा रहे हैं। कनाडा में इस नए प्रकार का गैंगस्टरवाद समुदाय के लिए चिंता का विषय है।

प्रमुख घटनाएं…

1- 7 जुलाई को कनाडा पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन पंजाबी भी शामिल हैं। इन आरोपियों ने कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से बड़ी रकम की मांग की थी और कुछ व्यापारियों को डराने के लिए उनकी दुकानों पर गोलियां भी चलाई थीं। डुपिंदरदीप चीमा (36), बेअंत ढिल्लों (51), दोनों ब्रैम्पटन के निवासी और अरुणदीप थिंड (39) को गिरफ्तार किया था।
2- कनाडा के ब्रैम्पटन में 2 लड़कियों समेत 5 पंजाबियों के खिलाफ रंगदारी के लिए धमकी देने और अवैध हथियार रखने के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया। गगन अजीत सिंह, हशमीत कौर, अयमानजोत कौर, अनमोलदीप सिंह और अरुणदीप सिंह को नामजद किया गया है। हशमीत कौर, ऐमनजोत कौर और अजीत सिंह ब्रैम्पटन से थे, अनमोलदीप सिंह मिसिसॉगा से थे और अरुणदीप सिंह का कोई निश्चित पता नहीं था।
3- कनाडा में बिजनेसमैन एंडी डूंगा के शोरूम में रंगदारी के लिए गोलीबारी, गिप्पी ग्रेवाल के घर पर गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
4- पंजाबी सिंगर करण औजला के साथी संदीप रेहान (रेहान रिकॉर्ड्स कंपनी के मालिक) पर कनाडा के शहर सरीं में दो बार कातिलाना हमला हुआ। पहला हमला संदीप रेहान के घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी पर हुआ। दूसरा हमला उस समय हुआ जब संदीप अपने घर से करण के साथ बाहर निकल रहे थे। गोलियां उनके गेट पर लगीं। दोनों लोग बाल-बाल बच गए।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा