अटारी बॉर्डर पर मनाया आजादी का जश्न, कैंडल मार्च निकाल कर दिया शांति का संदेश, BSF जवानों ने फहराया तिरंगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर पर पर रात 12 बजे शांति के संदेश के साथ 77वें स्वतंत्रता दिवस का आगाज हो गया। सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्री को अमन दोस्ती यात्रा निकाली गई। वहीं सुबह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से सहरद पर तिरंगा फहराया गया। DIG BSF ने इस दौरान तिरंगा फहराने की रस्म को अदा किया।

कैंडल मार्च निकाला

DIG BSF संजय गौड़ ने इस दौरान तिरंगे को सलामी दी और सभी जवानों को इस पवित्र दिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने जवानों में मिठाइयां भी बांटी। जवानों ने भी एक दूसरे को मिठाइयां देकर शुभकामनाएं दी।रात 12 बजे सरहद पर पहुंचे भारत से लोगों ने दोनों देशों की सरकारों को उज्जवल भविष्य के लिए एक होने का संदेश दिया। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया व बंटवारे में मारे गए 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने हिंदू-पाक भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वतंत्रता की रात अटारी बॉर्डर पर बना स्वर्ण द्वार भी तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

बंटवारे को किया याद

आजादी के अवसर पर दोनों देशों को प्यार का संदेश देने पहुंचे लोगों का कहना था कि बंटवारे में पंजाब और बंगाल दो राज्यों ने सबसे अधिक दर्द सहा। 10 लाख लोग मारे गए थे। आजादी के इस अवसर पर इन शहीदों को भी याद करना चाहिए। उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

हिंद-पाक की दोस्ती

इस दौरान नोएडा से अटारी सीमा पर पहुंची नियमद तोहीद ने दोनों देशों की सरकारों को अपने भविष्य के लिए एक होने की सलाह दी। उन्होंने ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि वह इस हिंद-पाक दोस्ती के लिए उठाए गए कदम का आज हिस्सा बनी हैं। यहां का माहौल देख खुशी हुई कि पूरे देश के लोग इकट्‌ठे हुए हैं और दोनों देशों में अमन-शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

एक दूसरे को मिठाइयां देंगे

भारत पाकिस्तान सरहद पर BSF व पाक रेंजर्स बीते दिन से ही खुशियां मना रहे हैं। बीते दिन अटारी-वाघा सीमा पर BSF ने पाक रेंजर्स को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व उपहार में मिठाइयां दी। वहीं पाक रेंजर्स ने मिठाइयां देकर BSF का धन्यवाद भी किया।आज पाक रेंजर्स व BSF के जवान एक बार फिर सरहद पर इकट्‌ठे होंगे और एक दूसरे को मिठाइयां देंगे।

28 साल से निकाला जा रहा मार्च

हिंद-पाक दोस्ती मंच, फोकलोर रीसर्च अकादमी की तरफ से पंजाब जागृति मंच, साफमा, हिंद-पाक पीपल्स फोरम फॉर पीस और डेमोक्रेसी सरबत दा भला ट्रस्ट की तरफ से इस शांति मार्च को निकालते हुए 28 साल पूरे हो गए हैं।

Maharashtra NMMS Result 2025: सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक