,

Yuvraj Singh’s 44th birthday: जानिए आजकल क्या कर रहे हैं; आखिरी बार इस टूर्नामेंट में आए थे नजर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Yuvraj Singh's 44th birthday: जानिए आजकल क्या कर रहे हैं; आखिरी बार इस टूर्नामेंट में आए थे नजर

Yuvraj Singh’s 44th birthday: भारतीय क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडर्स में शुमार युवराज सिंह आज 44 वर्ष के हो गए। उनका नाम आते ही क्रिकेट प्रेमियों को 6 छक्कों वाला ऐतिहासिक ओवर और 2011 विश्व कप में किया गया शानदार प्रदर्शन याद आ जाता है। युवराज ने अपने दम पर कई बार टीम इंडिया को मुश्किल हालात से बाहर निकाला और जीत दिलाई।

अंडर-19 से दिखाया कमाल, 2000 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा

युवराज का जन्म 12 दिसंबर 1981 को पूर्व क्रिकेटर जोगराज सिंह के घर हुआ। कम उम्र में ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। युवराज 2000 के अंडर-19 वर्ल्ड कप को जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे। इसके बाद उनकी काबिलियत देखकर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली।

स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगाए थे 6 छक्के

युवराज ने 2000 में वनडे डेब्यू किया और जल्द ही लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में तूफानी खिलाड़ी बन गए। 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले वह पहले भारतीय बने।

2011 विश्व कप के हीरो, कैंसर से जूझते हुए दिलाया था खिताब

2011 वनडे विश्व कप में युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले दोनों से अद्भुत प्रदर्शन किया। कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते हुए भी उन्होंने 362 रन और 15 विकेट लेकर भारत को विश्व चैम्पियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
युवराज ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।

यह खबर भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप, पहली बार तेज गेंदबाजों के खिलाफ गँवाए सभी 10 विकेट

अब कर रहे सामाजिक कार्य, यूवीकैन फाउंडेशन के जरिए कैंसर जागरूकता

युवराज सिंह आखिरी बार जुलाई 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में दिखे, जहां उनकी कप्तानी में इंडिया चैंपियंस ने खिताब जीता।
वर्तमान में वे यूवीकैन फाउंडेशन चलाते हैं, जो कैंसर जागरूकता, शीघ्र निदान, रोगी सहायता और कैंसर सर्वाइवर्स के सशक्तिकरण पर काम करती है।

इसके अलावा युवराज युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में भी लगे हैं। वे नियमित रूप से अभिषेक शर्मा जैसे क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देते नजर आते हैं। हाल ही में न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में उनके नाम का एक स्टैंड भी समर्पित किया गया था।

क्रिकेट से दूर होने के बावजूद युवी आज भी करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसते हैं।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस