टांडा छत्रपति में बाघ के हमले से युवक की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Youth dies after being attacked by tiger in Tanda Chhatrapati

पीलीभीत। जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति नवदिया में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर काम करने गए 30 वर्षीय युवक छोटेलाल पुत्र खेमकरण की बाघ के हमले में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका अधखाया शव जंगल के पास मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, छोटेलाल मंगलवार सुबह अपने खेत पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे खेत के पास जंगल में उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि बाघ ने उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के समय नजदीकी वन विभाग चौकी पर तैनात कर्मचारी मौके से गायब थे। बाद में ग्रामीणों की खोजबीन के दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया गया।

सूचना पर तहसीलदार कलीनगर वीरेन्द्र कुमार, सीओ पूरनपुर, और विधायक पुत्र रितुराज पासवान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

बताया गया कि मृतक की पत्नी शारदा देवी की सात वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी थी। अब उसके दो मासूम बच्चे- 16 वर्षीय पुष्पा और 10 वर्षीय आकाश- पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की लगातार मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके चलते ऐसी घटनाएं बार-बार दोहराई जा रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और