,

Yogi Adityanath: बाढ़ प्रभावित फर्रुखाबाद पहुंचे CM योगी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात; राहत किट और आवासीय पट्टे बांटे

Yogi Adityanath

Report: Sartaj khan

Yogi Adityanath फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वह फतेहगढ़ पुलिस लाइन पहुंचे, जहां भारी बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल में बदलाव कर राहत शिविर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

995 से ज्यादा परिवारों को मिली राहत सामग्री

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान 995 से अधिक परिवारों को 26 आवश्यक वस्तुओं वाली राहत किट वितरित की गई। वहीं, बाढ़ में मकान पूरी तरह बह जाने वाले 31 परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे और मकान निर्माण सहायता से जुड़े अभिलेख सौंपे गए।

अधिकारियों को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Yogi Adityanath योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में एंटी-वेनम और एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता, पशुओं के लिए चारा और दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कटान प्रभावित इलाकों में गंगा की ड्रेजिंग का काम तेज करने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है, जिससे जिले में विकास को गति मिलेगी। जनसभा के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पिछली सरकारों में युवाओं और आउटसोर्स कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया।

Read this: Gold-Silver Price Today: सोना 1.53 लाख के पार, चांदी भी 2.38 लाख के करीब, जानें आज का ताजा भाव

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही