,

गैस चूल्हा बेचने के बहाने महिला से छेड़छाड़, आरोपी इरफान मीर गिरफ्तार

Woman molested on pretext of selling gas stove, accused Irfan Mir arrested

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छुईया गांव में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक इरफान मीर, जो उत्तरप्रदेश का निवासी है, गांव में गैस चूल्हा बेचने के नाम पर पहुंचा था। इस दौरान उसने एक महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की।

महिला की शिकायत पर मैनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि ऐसे घूमंतू विक्रेताओं पर नजर रखने की जरूरत है जो व्यापार की आड़ में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…