,

क्या शरद पवार नहीं लड़ेंगे चुनाव? NCP नेता ने किया बड़ा एलान

Sharad Pawar

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), शिवसेना, कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के नेता जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बारामती में चुनाव प्रचार करने पहुंचे शरद पवार ने कहा, ‘मैं सत्ता में नहीं हूं, मैं राज्यसभा का सदस्य हूं। लेकिन अब मेरा कार्यकाल सिर्फ 1.5 साल का बचा है। 1.5 साल बाद मुझे सोचना होगा कि मैं फिर से राज्यसभा जाऊंगा या नहीं। मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।’

अब नई पीढ़ी को लाना चाहिए
पवार ने अपने राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैंने अब तक 14 चुनाव लड़े हैं। आपने मुझे इनमें से किसी भी चुनाव में घर नहीं जाने दिया, आपने मुझे सभी चुनावों में जिताया। आपने मुझे हर चुनाव जिताया, लेकिन मुझे कहीं न कहीं रुकना होगा। अब नई पीढ़ी को लाना चाहिए।’

मैंने लोगों की सेवा करना नहीं छोड़ा
युवाओं को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए पवार ने यह भी रेखांकित किया कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लेने का यह अर्थ नहीं है कि उन्होंने समाज सेवा छोड़ दी है। पवार ने कहा, ‘मुझे सत्ता नहीं चाहिए, लेकिन मैंने लोगों की सेवा करना नहीं छोड़ा है।’

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…