कौन हैं मिलिंद कुमार? जो दिल्ली, RCB छोड़, बने USA टीम का हिस्सा, अब मचाई तबाही

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Milind Kumar

Milind Kumar scored a brilliant century: कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से कई खिलाड़ियों को टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजी का साथ मिलता है। हालांकि कुछ खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां ज्यादा पैसे नहीं दे पाती हैं। भारत के कई घरेलू क्रिकेटर्स टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने की वजह से आज दूसरे देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। 24 सितंबर को यूएसए बनाम यूएई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी के एक बल्लेबाज ने शानदार शतकीय पारी खेली है।

आरसीबी के बल्लेबाज का धमाल
आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का मुकाबला यूएसए और यूएई (USA vs UAE) के बीच खेला जा रहा है। जिसमें यूएसए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मिलिंद कुमार ने धमाल मचा दिया। मिलिंद ने 110 गेंदों में 155 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके के अलावा 5 छक्के जड़ते हुए 140.90 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। यूएई का कोई भी गेंदबाज उनको अपना शिकार नहीं बना सका। मिलिंद की शतकीय पारी के दम पर यूएसए ने इस मैच में विशाल स्कोर खड़ा किया।

IPL में दिल्ली और आरसीबी का रह चुके हैं हिस्सा
मिलिंद, मूल रूप से भारतीय हैं। वे दिल्ली की ओर से प्रथम श्रेणी, लिस्ट A और टी-20 क्रिकेट में भाग ले चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उन्होंने आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से हिस्सा लिया था। इसके बाद मिलिंद (Milind Kumar Usa Batter) ने एनओसी लेकर अमेरिका का रुख किया। टी-20 विश्व कप 2024 में भी मिलिंद को यूएसए की टीम में शामिल किया गया था। लेकिन इस टूर्नामेंट में वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके थे।

कुछ ऐसा है मैच का हाल
इस मैच में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 339/4 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज समित पटेल ने 58 गेंदों में 48 रन बनाए थे, जबकि साईतेजा मुक्कामल्ला ने भी 99 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी। वहीं खबर लिखे जाने तक यूएई 24 ओवर में 139/5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है।

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'