,

Jamtara नगर निकाय चुनाव, सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान, लंबी कतारों में मतदाता

Jamtara

Report by: Ratan Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Jamtara: जामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

Jamtara: मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें

मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं। जामताड़ा नगर क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सर्खेलडीह के बूथ संख्या 10/1 एवं 10/2 और गायछान्द के बूथ संख्या 01 पर मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं की अच्छी भागीदारी रही।

Jamtara

Jamtara: उत्साहित मतदाता और लोकतांत्रिक सहभागिता

मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। रूबी कुमारी, जो मतदान करके बाहर निकलीं, ने कहा कि वह शहर में सकारात्मक बदलाव चाहती हैं और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

Jamtara: सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। जिला प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है ताकि मतदान निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

read also: Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…