Indore : भंवरकुआं पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा, 23 गिरफ्तार, 5 लाख नगद बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore

Report: Devendra Jaiswal

Indore इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस ने अवैध जुआ सट्टे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर इंग्लैंड कॉलोनी के एक मकान में दबिश देकर 23 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लाखों रुपये की नगदी जब्त की गई है।

इंग्लैंड कॉलोनी में चल रहा था ‘हार-जीत’ का खेल

Indore पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि भंवरकुआं क्षेत्र के इंग्लैंड कॉलोनी, गणेश नगर स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी की। अचानक हुई इस दबिश से वहां मौजूद जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी रास्तों को ब्लॉक कर 23 आरोपियों को दबोच लिया।

5 लाख से ज्यादा नगद और ताश की गड्डियां जब्त

Indore पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियों के साथ 5 लाख 5 हजार रुपये की बड़ी नगद राशि बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में शहर के रसूखदार और नामी जुआरी भी शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से चोईथराम मंडी निवासी भोला, ऋषि पैलेस निवासी हरिओम जादौन और मालवीय नगर निवासी समाधान के नाम सामने आए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी इंदौर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं, जो यहाँ बड़ा दांव लगाने पहुंचे थे।

मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस

Indore पुलिस ने सभी 23 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, अब इस बात की गहराई से तफ्तीश की जा रही है कि इस अवैध अड्डे का मुख्य सरगना कौन है और यह किसकी शह पर इतने लंबे समय से संचालित हो रहा था। पुलिस मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Read this: New Delhi : तेजस विमान का ब्रेक फेल: रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान पर लगाई रोक