,

Sikar: खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का वार्षिक मेला, तीसरे दिन भक्तों की उमड़ी भीड़

Sikar

Report by: Lokesh Sharma, Edit by; Priyanshi Soni

Sikar: बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुन मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है। शनिवार को पहले दिन 2 लाख भक्तों ने दर्शन किए, जबकि रविवार को यह संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई। आज मेले का तीसरा दिन है और देशभर से श्रद्धालु रींगस से खाटू धाम तक 17 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं।

Sikar: रींगस से खाटू धाम तक का अनोखा नजारा

रींगस से खाटू धाम तक का रास्ता भक्तिमय वातावरण में डूबा दिखाई दे रहा है। चारों तरफ श्याम नाम के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु दिन-रात पदयात्रा करते हुए 8 से 10 किलोमीटर जिकजैक मार्ग तय कर रहे हैं। हालांकि बाबा श्याम की एक झलक पाने के बाद सभी थकान और पीड़ा भूल जाते हैं।

Sikar: सुरक्षा और व्यवस्था

Sikar

मेला परिसर के सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विभिन्न पॉइंट्स पर पुलिसकर्मी, होमगार्ड, स्काउट गाइड और स्वयंसेवक तैनात हैं, जो भक्तों की सुरक्षा और सेवा में लगे हुए हैं।

Sikar: भंडारे और भोजन

रींगस से खाटू धाम तक सैकड़ों भंडारे लगे हैं, जिनमें भक्तों को लजीज व्यंजन परोसे जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण और उत्साह की लहर देखने को मिल रही है।

Sikar: दर्शन व्यवस्था

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि किसी भी तरह के वीआईपी दर्शन की व्यवस्था नहीं है। भक्त आराम से 14 लाइनों में लगकर अपने आराध्य बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं।

read also: Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…